READ MORE
घरेलू विमानन बाजार में इस वित्त वर्ष में यात्रियों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह सिलसिला अगले साल भी जारी रहने की उम्मीद है. सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन(CAPA), इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुये कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. चालू वित्त वर्ष में इसके 12.5 करोड़ रहने का अनुमान है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू विमान यात्रियों की संख्या इस साल मार्च तक 12.5 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है. यह 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि है. अगले वित्त वर्ष में भी इसमें इतनी ही वृद्धि का अनुमान है जिससे मार्च, 2019 तक यह संख्या 15 करोड़ पर पहुंच जाएगी.कापा इंडिया के प्रमुख कपिल कौल ने आज यहां कहा, ‘‘घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में चालू वित्त वर्ष में 18 से 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है और यह 12.5 करोड़ पर पहुंच जाएगी. मार्च 2019 तक घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 15 करोड़ होगी.’’ नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार कैलेंडर साल 2017 में यात्रियों की संख्या 11.7 करोड़ रही है.
इस बीच, कापा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि वह एयर इंडिया की दौड़ में नहीं हैं. सिंह ने कहा कि एयर इंडिया जैसी बड़ी एयरलाइन के लिए स्पाइसजेट काफी छोटी विमानन कंपनी है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/5tGSVKN5xWw/story01.htm
No comments:
Post a Comment