READ MORE
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में आठ महीने की एक बच्ची के यौन शोषण पर केंद्र सरकार से दोषी व्यक्ति को छह महीने के अंदर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की और बुधवार से 30 दिनों का सत्याग्रह शुरु किया.मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वह अगले तीस दिनों तक अपने ऑफिस में ही बैठी रहेंगी और घर नहीं जाएंगी.
आज से मेरा 30 दिन का सत्याग्रह शुरू। मैं 30 दिन अपने घर न जाउंगी। दिन भर आफिस में काम कर, रात में दिल्ली की जगहों का जायज़ा लूंगी, डबल काम करूँगी। आफिस में ही सोऊंगी। 30 दिन का समय देती हूँ मेरी मांग मानने का। सिस्टम बनाओ जो हर हाल में 6 महीने में बच्चों के बलात्कारी को फांसी दे। pic.twitter.com/94lAkJfn0C
— Swati Jai Hind (@SwatiJaiHind) January 31, 2018
बता दें कि दिल्ली के शकूरबस्ती इलाके से दो दिन पहले आठ महीने की एक बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने बच्ची के 28 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है. इस मामले पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की. कोर्ट ने निर्देश दिया कि एम्स के दो विशेषज्ञ डॉक्टर उस अस्पताल जाकर बच्ची को देखें. कोर्ट ने इन डॉक्टरों को कल अपनी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें:
AAP विधायकों की अयोग्यता पर हाईकोर्ट ने EC से मांगा जवाब
‘चाय तो पी लो बैठ कर’… जब केजरीवाल ने हाथ जोड़कर की BJP सांसदों से गुजारिश
No comments:
Post a Comment