READ MORE
हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के इस चौथे सीजन की नई टीम जमशेदपुर एफसी ने रविवार को साल्ट लेक स्टेडियम में मौजूदा विजेता एटीके को 1-0 से हरा दिया. इसी जीत से जमशेदपुर ने 10 टीमों की अंकतालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है. इस मैच का एकमात्र गोल त्रिंदादे गोंजालवेस ने 66वें मिनट में पेनाल्टी पर किया.मुंबई ने रविवार को ही गोवा को उसके घर में 4-3 से मात देकर पांचवां स्थान हासिल किया था, लेकिन जमशेदपुर की जीत के बाद मुंबई छठे स्थान पर पहुंच गई है.
इस जीत से मिले तीन अंकों के बाद जमशेदपुर के 13 मैचों में 19 अंक हो गए हैं. यह जमशेदपुर की पांचवीं जीत है जबकि संघर्ष कर रही एटीके को 12 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा विजेता के 12 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर ही बनी हुई है.
पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ. इस हाफ में दोनों टीमों ने लगभग बराबरी का खेल दिखाया. दोनों ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन किस्मत किसी पर मेहरबान नहीं हुई.पहला मौका मेहमान टीम ने 14वें मिनट में बनाया था. वेलिंग्टन प्रीओरी ने बॉक्स में जेरी एम. को एक अच्छा पास दिया था, लेकिन उनका शॉट बाहर चला गया. बदले में मार्टिन पैटरसन और रुपर्ट नोंगग्रुम ने 26वें मिनट में एटीके के लिए एक सम्मिलित प्रयास किया था परंतु सुब्रत पॉल ने उसे बेकार कर दिया.
30वें मिनट में मेहमान टीम ने एक बार फिर एक अच्छा मूव बनाया. बिकास जाएरू ने बॉक्स के अंदर ही इजु एजुका को एक अच्छा पास दिया. एजुका ने शॉट लिया, लेकिन वह पोस्ट के करीब से निकल गई.
31वें मिनट में लाइंसमैन ने एटीके के खिलाड़ी रोबिन सिंह को उस समय ऑफसाइड करार दिया, जब वह गेंद के साथ बिल्कुल सुब्रत के सामने खड़े थे.
45वें मिनट में एजुका ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया था, लेकिन लाइंसमैन ने उन्हें ऑफसाइड करार दिया. यह काफी करीबी मामला था और इस हाफ में अंतर पैदा कर सकता था लेकिन अंतत: जमशेदपुर को रेफरी के फैसले के साथ जाना पड़ा.
ब्रेक के बाद मेहमान टीम ने पहला हमला 48वें मिनट में किया. जेरी के क्रास पर त्रिंदादे ने शॉट लिया लेकिन गेंद बार से टकराकर वापस चली आई. दो मिनट बाद त्रिंदादे एटीके के दो डिफेंडरों को छकाकर बॉक्स में घुसे, लेकिन अंतिम पलों में गिरा दिए गए. उन्होंने पेनाल्टी की मांग की जिसे रेफरी ने उसे नकार दिया.
जमशेदपुर ने 57वें मिनट में एक और मौका बनाया, लेकिन इस बार बिकास का शॉट सीधे देबजीत के पास चला गया.
दोनों टीमें काफी प्रयास कर रहीं थी, लेकिन सफलता किसी को नहीं मिल रही थी और लग रहा था कि मैच बिना गोल के समाप्त होगा. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. 64वें मिनट में त्रिंदादे गेंद लेकर बॉक्स में पहुंचे, लेकिन हितेश शर्मा ने उन्हें गिरा दिया इस पर रैफरी ने बिना देरी किए हुए एटीके के खिलाफ पेनाल्टी दी जिस पर 66वें मिनट में गोल करते हुए त्रिंदादे ने जमशेदपुर को 1-0 से आगे कर दिया.
हालांकि 82वें मिनट में एटीके को बराबरी का एक बेहतरीन मौका मिला था. डेविड ने कॉर्नर लिया और गेंद पैटरसन के पास पहुंची. जिन्होंने हेडर के जरिए उसे नेट में डालने की कोशिश की जो असफल रही और गेंद पोल के बेहद पास से बाहर चली गई. एटीके के तमाम प्रयासों के बाद त्रिंदादे का गोल अंतत: निणार्यक साबित हुआ और जमशेदपुर को इस सीजन में एटीके पर पहली जीत मिली. पहले चरण के मैच में जमशेदपुर ने अपने घर में एटीके को गोलरहित बराबरी पर रोका था.
ये भी पढ़ें:
कभी पटरियों की मरम्मत करता था ये क्रिकेटर, अब 5 करोड़ में CSK ने खरीदा
…तो सहवाग की वजह से ‘प्रीति’ के नहीं हुए मैक्सवेल
बीवी टीवी पर कर रही थी एंकरिंग, बेस प्राइज़ पर बिक गया ये क्रिकेटर!
क्या अब ‘बूढ़े शेरों’ के दम पर IPL जीतना चाहते हैं धोनी?
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/indians-are-vacation-deprived-1207608.html
No comments:
Post a Comment