Tuesday, 30 January 2018

VIDEO- घोड़े पर सवार होकर निकली दुल्‍हन, रिश्तेदारों को दिया अपनी शादी का न्योता


READ MORE

राजस्थान के झुंझुनू में सिर पर साफ़ा बांधे एक दुल्हन घोड़े की सवारी करती नज़र आई.  ये दुल्हन शादी से पहले होने वाली रस्म ‘बिंदौरी’ के लिए घोड़े पर सवार हुई.अपने रिश्तेदारों को शादी का न्योता देने के लिए निकल पड़ी.  इस दौरान झुंझुनू जिले के चिरावा कस्‍बे में उसके साथ मौजूद लोग भी झूमने से खुद को रोक नहीं पाए.


राजस्‍थान में बिंदौरी परंपरा के तहत आमतौर पर दूल्‍हा सिर पर साफा बांधकर घोड़े पर निकलता है.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>


और दुल्‍हन के संबंधियों को शादी में आने का न्योता देता है.वहीं गार्गी अहलावत दुल्हन बन कर घोड़े पर सवार होकर ये रस्‍म पूरी करने के लिए निकली तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.गार्गी अहलावत ने ब्रिटेन से MBA की पढ़ाई की है और वो पिछले तीन दिनों से ज़िले के अलग अलग इलाकों में इस तरह घूम रही हैं.  गार्गी की इस मुहिम का लोगों पर असर भी दिख रहा है, इलाके के ज्यादातर लोग इस अनोखी पहल का स्वागत कर रहे हैं.


देश के कई इलाकों में आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है. खासकर ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसे मुहिम की बेहद जरूरत है.


Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/rOczExHjUKo/index.html

No comments:

Post a Comment