READ MORE
ग्रैमी की इस शानदार शाम कई कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी. लेकिन अवॉर्ड की बात करें तो कमाल की बात ये रही कि आठ नॉमिनेशन्स के साथ अवॉर्ड की रेस में आगे चल रहे रैपर जे-जी खाली हाथ रहे और ब्रूनो मार्स ने 6 अवॉर्ड जीते.ब्रूनो मार्स को एल्बम ऑफ दि ईयर, सॉन्ग ऑफ दि ईयर, रिकॉर्ड ऑफ दि ईयर, बेस्ट आरएंडबी सॉन्ग, बेस्ट आरएंडबी एल्बम, बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला. बता दें कि सॉन्ग ऑफ दि ईयर के लिए ब्रूनो मार्स के गाने ‘दैट्स व्हाट आई लाइक’ की टक्कर लुईस फॉन्सी और डैडी यैंकी के डेस्पासीतो, जे जेड के 4:44, जूली माइकल के इश्यूज और कारा-खालिद के 1-800-273-8255 से थी. लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए मार्स ने बाजी मार ली.
मार्स के अलावा जो सितारा ग्रैमी में छाया रहा वो था लमर. उन्हें ‘हंबल’ के लिए बेस्ट म्यूजिक वीडियो, बेस्ट रैप सॉन्ग और परफॉर्मेंस का अवॉर्ड जीता. ‘लॉयल्टी’ के लिए उन्होंने रैप कॉलेबरेशन का अवॉर्ड पाया. इसमें रिहाना भी थीं. ‘डैम’ के लिए उन्होंने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीता.
अवॉर्ड्स के अलावा ये सितारे स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस के चलते भी छाए रहे. ब्रूनो की बात करें तो उन्होंने कार्डी बी के साथ ‘फिनीस’ गाना परफॉर्म किया.
ये हैं दुनिया के सबसे अमीर पॉर्न स्टार-
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment