READ MORE
होली के दिन हुड़दंगियों पर नजर रखने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी दिल्ली में शाम 4 बजे तक कुल 9,305 लोगों के चालान किए हैं. इसमें 1,918 लोग ऐसे हैं जो कि शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए हैं. ट्रिपल राइडिंग करने वाले 1,164 लोगों के चालान काटे गए हैं, जबकि बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर चला रहे 4,634 लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा है. ट्रैफिक पुलिस ने 1,142 लोगों के वाहन जब्त किए हैं.होली के दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने वालों का आंकड़ा हमेशा ऊंचा रहा है. पिछले साल होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11,570 लोगों के चालान काटे थे. इनमें 1,418 लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Gd3bbr56V0I/story01.htm
No comments:
Post a Comment