Wednesday, 28 March 2018

BJP की शिकस्‍त के लिए ममता ने सोनिया के साथ बनाया ये प्लान


READ MORE

विपक्षी दलों को एक साथ लाने की अपने कोशिशों के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस बैठक में उन्‍होंने कहा कि बीजेपी का सामना करने के लिए कांग्रेस को भी एक मोर्चे का हिस्‍सा बनना होगा. यह मुलाकात सोनिया गांधी के निवास 10, जनपथ पर हुई. करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात में दोनों नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अगले आम चुनावों में बीजेपी को हराने की रणनीति पर बात की. साथ ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की.बैठक के बाद ममता ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने सोनिया जी से कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस संयुक्‍त विपक्ष का हिस्‍सा बनें. मुझे पूरा भरोसा है कि वन टू वन मुकाबले में बीजेपी की हार होगी.’ उन्‍होंने साथ ही कहा कि वे चाहती हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हो.


ममता बनर्जी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर काम करने की कोशिश कर रही हैं. पार्टियां इस संबंध में आपस में चर्चा कर रही हैं और वे चाहते हैं कि कांग्रेस इसका हिस्सा बने. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश से लोकतंत्र खत्म करना चाहती है. इसके लिए वह देश में नफरत फैला रही है.बनर्जी ने कहा कि वन टू वन फाइट में कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों की मदद करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों का कांग्रेस के साथ गठबंधन है वे अपना गठबंधन जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव और शरद यादव का कांग्रेस से गठबंधन है, यह गठबंधन जारी रहेगा.” उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी को अन्य पार्टियों का सहयोग मिलेगा.


ममता बनर्जी दिल्ली में अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं. वह इस कोशिश में हैं कि विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर बीजेपी के खिलाफ एक यूनाइटेड फ्रंट तैयार किया जा सके. सोनिया गांधी के अलावा उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना के नेताओं से भी मुलाकात की.


Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/372ab0ea/sc/39/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Ctv0Cnews0CKejriwal0Ehas0Eshaken0Ethings0Eup0Carticleshow0C30A5185890Bcms/story01.htm

No comments:

Post a Comment