READ MORE
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने रेल अधिकारियों से कहा है कि वे बेहतर नतीजे, कमाई बढ़ाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लीक से हट कर सोचें. उन्होंने बीते 26 फरवरी को भारतीय रेल के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे पत्र में यह कहा हैलोहानी ने कहा कि हर एक बर्ताव के लिए नियमों और प्रक्रियाओं की अधिकता वाली स्थिति को बदलने की जरूरत है ताकि सेवा में सुधार किया जा सके.
उन्होंने कहा कि सेवा मुहैया कराने के रास्ते में बेवजह की बाधाएं आड़े नहीं आनी चाहिए.
लोहानी ने कहा कि चीजों को दुरूस्त करने की जरूरत है और अधिकारियों को चाहिए कि वे ऐसे निर्णय करें जो बेहतर नतीजे, कमाई बढ़ाने, कार्यबल को संतुष्ट करने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हों.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/handwritten-postcard-tributes-abdul-kalam-birthday-missile-man-417685.html
No comments:
Post a Comment