Friday, 2 March 2018

मैगज़ीन के कवर पेज पर छपी एक्‍ट्रेस की ब्रेस्टफीडिंग कराती तस्वीर, केस दर्ज


READ MORE

मलयायम मैगज़ीन ‘गृहलक्ष्मी’ के कवर पेज पर नवजात बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती एक अभिनेत्री की तस्वीर को लेकर केरल के कोल्लम स्थित सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है.दरअसल पिछले दिनों मलयालम मॉडल व अभिनेत्री गिलु जोसेफ की एक तस्वीर गृहलक्ष्मी में प्रकाशित हुई थी, जिसमें वह एक नवजात को फीड कराती दिख रही हैं. इस तस्वीर के साथ कवर पेज पर ब्रेस्टफीड के दौरान घूरने वालों को दिए गए संदेश में कहा गया है, ‘केरल से माएं कह रही हैं, कृपया घूरें नहीं हमें ब्रेस्टफीड कराना है.’


विल्सन में अपनी याचिका में मॉडल गिलु जोसेफ के अलावा मैगजीन छापने वाली कंपनी मातृभूमि पब्लिकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पी वी गंगाधरण, मैगजीन के मैनेजिंग एडिटर पीवी चंद्रन और एडिटर इनचार्ज एमपी गोपीनाथ को आरोपी बनाया है.




गृहलक्ष्मी मैगजीन का यह कवर पेज सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जहां कुछ लोग इसकी खूब सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे नारी अस्मिता के खिलाफ बता रहे हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/handwritten-postcard-tributes-abdul-kalam-birthday-missile-man-417685.html

No comments:

Post a Comment