READ MORE
इस साल इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी 7 अप्रैल को. क्रिकेट के इस कार्निवल के लिए सिर्फ क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, बॉलीवुड लवर्स भी काफी उत्साहित हैं. आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में उनके चहेते बॉलीवुड सेलेब्स जो परफॉर्म करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि आईपीएल की ओपनिंग नाइट में डांस और मस्ती का अनोखा धमाल देखने को मिलने वाला है. रणवीर सिंह, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिज और परिणीति चोपड़ा आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे. हालांकि इन सबके बीच खबर ये है कि इस परफॉर्मेंस के लिए वरुण धवन को रणवीर सिंह से ज्यादा फीस दी गई है.सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर स्टार वरूण इस सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले सबसे महंगे सेलिब्रेटी बन गए हैं. रणवीर सिंह को आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये ऑफर किए गए
हैं, लेकिन आयोजनकर्ताओं ने वरुण को इससे ज्यादा पैसे दिए हैं. उनकी फीस 6 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जा रही है.
इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि वरुण धवन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उनके नाम कई चार्टबस्टर्स भी हैं. आईपीएल ओपनिंग में वो और जैक्लीन भी साथ में परफॉर्म करेंगे. बताया जा रहा है कि वरुम ने आईपीएल की परफॉर्मेंस से पहले अपने शेड्यूल से डांस प्रैक्टिस के लिए दो दिन का ऑफ भी लिया है. फिलहाल वरुण धवन बनिता संधू के साथ अपनी आने वाली फिल्म अक्टूबर के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वहीं वह अनुष्का शर्मा के साथ सुई धागा की शूटिंग भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें
सुहाना के लिए मुश्किल बनी पापा जैसी शक्ल, ट्रोल हो गई बिकिनी Pic !
No comments:
Post a Comment