Friday, 2 March 2018

विजयेंद्र सरस्वती बने कांची मठ के प्रमुख


READ MORE

कांची मठ के 69वें प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन के बाद उनके कनिष्ठ विजयेंद्र सरस्वती ने पीठ के प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया है.मठ के एक अधिकारी ने बताया कि विजयेंद्र सरस्वती के कार्यभार संभालने के बारे में तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ विभाग को अवगत करा दिया गया है


48 वर्षीय विजयेंद्र सरस्वती 29 मई 1983 को कांची कामकोटि पीठ के 70वें आचार्य बने थे.


गौरतलब है कि जयेंद्र सरस्वती काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने की तकलीफ के चलते बुधवार को कामाक्षी अम्मान हॉस्पिटल के नजदीक एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. वे 1994 में कांची कामकोटि पीठम मठ के 69वे शंकराचार्य बनाए गए थे. इस साल जनवरी में भी तबियत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.जयेंद्र सरस्वती पर 2004 में अपने ही वरदराजपेरूमल मंदिर के प्रबंधक शंकररमण की हत्या का आरोप लगा था. हालांकि, 9 साल तक चले मामले के बाद कोर्ट ने 2013 में उन्हें बरी कर दिया था. आरोप था कि जयेंद्र सरस्वती के इशारे पर मंदिर परिसर में 3 सितंबर 2004 को उनकी हत्या कर दी गई. अदालत ने फैसले में कहा कि हत्या का उद्देश्य साबित न हो पाने के कारण आरोपियों को दोषी नहीं माना जा सकता. सुनवाई के दौरान मामले के 189 में 80 गवाह अपने बयानों से मुकर गए थे.


ये भी पढ़ें:
नहीं रहे कांची मठ के शंकराचार्य, पीएम ने दी श्रद्धांजलि
मंदिर में दलितों के प्रवेश के पैरोकार थे शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/xU8Pd40Lxi8/story01.htm

No comments:

Post a Comment