Thursday, 1 March 2018

दुरोंतो एक्सप्रेस का किराया राजधानी से ज्यादा, फिर भी लेटलतीफी जारी


READ MORE

भारतीय रेल ने दुरोंतो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में राजधानी एक्सप्रेस की तरह किराया तो लागू कर दिया है लेकिन ये ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में बेहद ही बेकार साबित हो रही है. मसलन हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12273 दुरोंतो एक्प्रेस की बात करें तो ये ट्रेन हर रोज औसतन 6 घंटे 25 मिनट की देरी से नई दिल्ली पहुंचती है. ये आंकड़ा पिछले एक हफ्ते का है. इस ट्रेन का किराया तो उसी रूट पर चलने वाली हावड़ा राजधानी से भी ज्यादा है.अगर एसी-3 के किराए की बात करें तो दुरोंतो का किराया 3055 रुपए है, वहीं इस रूट पर चलने वाली राजधानी का किराया 2920 रुपए है. यह किराया नई दिल्ली से हावड़ा तक का है और इसमें डायनेमिक चार्ज भी शामिल है. वहीं 12305 राजधानी एक्सप्रेस की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में ये ट्रेन महज़ 5 मिनट की औसत देरी से नई दिल्ली पहुंची है.


वहीं सितंबर 2016 से राजधानी, शताब्दी और दुरोंतो एक्सप्रेस में फ्लेक्सी फेयर लागू कर दिया है. यानि टिकट बुकिंग के साथ ही इनका किराया बढ़ता रहता. इस ट्रेनों में शुरू के 10 फीसदी बुकिंग में बाद से ही डायनेमिक चार्च लगता है और 50 फीसदी सीटें बुक होने के बाद 50 फीसदी ज्यादा किराया देना होता है. यानि दुरोंतो एक्सप्रेस का किराया भले ही राजधानी से ज्यादा लग रहा हो लेकिन ये मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से किसी भी दशा में बेहतर साबित नहीं हो रही है.


कोच के लिहाज से भी दुरोंतो एक्सप्रेस ट्रेनें राजधानी के मुक़ाबले में कहीं नहीं ठहरती हैं. भारतीय रेल ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को गोल्ड स्टैंडर्ड में बदलना शुरू कर दिया है और राजधानी एक्प्रेस ट्रेनों के कोच (रेक) दुरोंतो की तुलना में बहुत ही बेहतर हैं.​ये भी पढ़ें:
10 दिन में तीसरा रेल हादसा, जान की खैर मांग रहे यात्री
रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, खत्म करेगी फ्लेक्सी फेयर


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/2nd-test-india-vs-sa-rain-washes-out-second-day-in-a-row-426762.html

No comments:

Post a Comment