READ MORE
गुजरात के हंजियासर में गुरुवार को सुबह 4 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.6 रिएक्टर स्केल रही.अभी तक भूकंप के चलते किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप के झटकों के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.गुरुवार को गुजरात की सुबह भूकंप के झटकों के साथ हुई. सुबह जब लोग सोकर भी नहीं उठे थे तब गुजरात के हंजियासर में भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी.4.6 तीव्रता के भूकंप के चलते बिल्डिंग हिलने लगीं. दहशत के चलते लोग सड़कों पर निकल आए. अभी तक भूकंप के चलते किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
No comments:
Post a Comment