READ MORE
तमिलनाडु के मदुरै में गुरुवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली में दो गैंगस्टर की मौत हो गई. पिछले काफी समय से दोनों बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे. दोनों ही बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी.जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के मदुरै में गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं. पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहा और उन्हें सरेंडर करने को कहा. इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. दोनों ओर से चली गोली में दो बदमाशों की मौत हो गई. मृतक बदमाशों में मायाकनान और सागनी कार्तिक शामिल हैं. बताया जाता है कि दोनों ही बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/F4VE8RuZrK8/story01.htm
No comments:
Post a Comment