READ MORE
टोंक जिले के उनियारा कस्बे में आज एक निर्माणाधीन मकान की छत पर आरसीसी के लिए सरियों का जाल तैयार कर रहे दो श्रमिकों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरा श्रमिक बाल-बाल बचा. दोनों श्रमिक शादाब व शाकिर टोंक शहर के काली पल्टन क्षेत्र के रहने वाले थे. यह वहां सरियों का जाल बांधने के लिए आए हुए थे. मामले की जानकारी मिलते ही उनियारा थाना पुलिस भी सीएचसी पहुंची, जहां लोग दोनों को ले गए थे. पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी. थानाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से जिस भी तरह का मामला दर्ज कराया जायेगा तो पुलिस द्वारा कार्रवाही की जाएगी.उनियारा थाना पुलिस के अनुसार जब दोनों छत पर सरिया उठा रहे थे उसी समय वह सरिया ऊपर से गुजर रही 11 हज़ार केवी लाईन के छू गया. सरिये के लाईन के छूते ही उसमें दौड़े करंट से शादाब व शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई. करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे तीसरे श्रमिक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोग दोनों को लेकर उनियारा की सीएचसी लेकर दौड़े कि शाय़द कोई चमत्कार हो जाए लेकिन वहां उन दोनों को डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/372ab0ea/sc/39/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Ctv0Cnews0CKejriwal0Ehas0Eshaken0Ethings0Eup0Carticleshow0C30A5185890Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment