Friday, 2 March 2018

मां की बात सुन हिंसा छोड़ घर लौटा आतंकी


READ MORE

कश्मीर में आतंकवाद की राह पकड़ चुका एक युवक अपनी मां की अपील के बाद आज घर लौट आया. पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने ट्वीट किया, ‘‘बिलखती मां की अपील पर एक और नौजवान घाटी में हिंसा का रास्ता छोड़ परिवार के पास लौट आया है.’’ उन्होंने परिवार को फिर से एकसाथ आने के लिए बधाई भी दी.इस नौजवान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उससे जुड़े ब्यौरे को गोपनीय रखा गया है.


 




पिछले साल पुलिस ने ऐलान किया था कि स्थानीय आतंकवादियों के समर्पण की पेशकश को स्वीकार किया जाएगा. इसके बाद से 12 से अधिक आतंकी समर्पण कर चुके हैं.


यह भी पढ़ें:
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने कहा, अमरनाथ यात्रा पर कोई खतरा नहीं
गिलानी की भारत-पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की अपील


No comments:

Post a Comment