Wednesday, 28 March 2018

रेप करने वालों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए: सांसद आर. पी. शर्मा


READ MORE

असम में रेप के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए बीजेपी सांसद ने विवादित बयान दिया है. सांसद आर.पी. शर्मा ने गुरुवार को कहा कि रेप जैसा अपराध करने वालों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए. आर.पी. शर्मा, असम के तेजपुर से बीजेपी सांसद हैं.बीजेपी सांसद ने कहा कि महिलाओं का सम्मान न करने वालों से निपटने का इकलौता तरीका ‘सजा-ए-मौत’ है.


उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “जो लोग रेप जैसा जघन्य अपराध करते हैं, उन्हें सरेआम गोली मार देनी चाहिए. ऐसी घटनाओं को रोकने की यही एक तरीका है.”


हाल ही में असम के नौगांव स्थित बोरदुआ में एक पांच साल की बच्ची के सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने उसके घर को आग भी लगा दी थी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm

No comments:

Post a Comment