READ MORE
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अबू हंजला उर्फ नावेद जट्ट का एक ताजा वीडियो सामने आया है. पिछले महीने नावेद पुलिस हिरासत से भाग गया था. इस वीडियो में वह एक ऑटोमैटिक राइफल लिए हुए दिख रहा है और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्यों के साथ गले लगाते हुए दिख रहा है.हालांकि पुलिस अधिकारियों ने वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं.
माना जा रहा है कि इस वीडियो को दक्षिण कश्मीर के वन क्षेत्र में कहीं फिल्माया गया है. 5 फरवरी को पुलिस हिरासत से भागने के बाद नावेद जट्ट पुलवामा में हिजबुल के आतंकी सद्दाम पैडर के साथ जुड़ गए थे.
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
गौरतलब है कि 5 फरवरी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के महाराजा हरिसिंह अस्पताल में कुछ हमलावरों ने फायरिंग की और लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात कमांडर अबू हंजला को छुड़ाकर ले गए. इस फायरिंग में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था.ये भी पढ़ें:
श्रीनगर में CRPF कैंप पर हमले की लश्कर ने ली जिम्मेदारी, एनकाउंटर में एक जवान शहीद
सुंजवान हमला: आतंकियों से निहत्थे भिड़े सूबेदार मदन लाल, बचाई परिवार की जान
No comments:
Post a Comment