Tuesday, 27 March 2018

CDR केस : रिजवान सिद्दीकी की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महराष्‍ट्र सरकार


READ MORE

सीडीआर मामले में ठाणे पुलिस की हिरासत में रहे एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी को रिहा करने के बॉम्‍बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 6 अप्रैल को सुनवाई होगी.गौरतलब है कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की जरूरत को सबसे आधार बताते हुए बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने ठाणे पुलिस को एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी को हिरासत से रिहा करने आ आदेश दिया था. रिजवान पर आरोप है कि उसने नवाजुद्दीन सिद्ददिकी के कहने पर सीडीआर मामले में, आरोपी डिटेक्टिव प्रशांत पालेकर के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी के सीडीआर निकलवाए थे.


अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम तब सामने आया जब ठाणे पुलिस ने कई जासूसों को गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्डिंग के मामले में पकड़ा. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि रिजवान सिद्दीकी नवाज की पत्नी की जासूसी कर रहे थे. पुलिस अभी इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/NO1TGny0vMA/story01.htm

No comments:

Post a Comment