Wednesday, 28 March 2018

'डेट लीक' मामले में EC की जांच शुरू, मालवीय से पूछताछ पर सस्‍पेंस


READ MORE
 कर्नाटक चुनाव की घोषणा से पहले ही बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख मालवीय के ट्वीट को लेकर जांच शुरू हो गई है. चुनाव आयोग की सात सदस्‍यीय जांच कमेटी इसकी जांच कर रही है और बुधवार (4 अप्रैल) तक वो रिपोर्ट पेश करेगी. 

इस कमेटी की अगुवाई डिप्टी कमिश्नर उमेश सिन्हा कर रहे हैं. सिन्हा के अलावा तीन और डिप्टी कमिश्नर संदीप सक्सेना, सुदीप जैन और चन्द्र भूषण कुमार भी जांच कमेटी में शामिल हैं. इनके अलावा सात सदस्यीय टीम में आयोग में मीडिया विभाग के महानिदेशक धीरेंद्र ओझा और समन्वयक के रूप में आयोग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्टैंधोप यूहलंग भी शामिल हैं.


कमेटी पांच बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है. सबसे पहले मीडिया के विभिन्न चैनल और रिपोटर्स से पूछताछ की जाएगी. कमेटी कर्नाटक में कांग्रेस के आईटी सेल के प्रभारी श्रीवत्स बी से भी पूछताछ करेगी.


ये हैरत की बात है कि बीजेपी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय से पूछताछ की कोई चर्चा कमेटी के एजंडे पर नहीं है. जबकि उनके ट्वीट के से ही ये जानकारी साझा की गई थी. कमेटी कन्नड़ के एक चैनल में भी पूछताछ करेगी.


ये कमेटी आयोग की ओर से कहां-कहां लापरवाहियां हुईं और भविष्य के लिए पुख्ता सुरक्षा के उपाय भी सुझाएगी.  


अमित मालवीय ने किया था ट्वीट


बता दें, अमित मालवीय ने मंगलवार की सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 18 मई को होगी. ये ट्वीट तब आया जब मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. हालांकि उनके द्वारा अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया था. उससे पहले ही अमित मालवीय का ट्वीट आ गया. इस पर प्रेस कांफ्रेंस में ही उनसे सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसकी जांच की बात कही थी


कर्नाटक में 15 मई को वोटिंग


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 224 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. 1 सीट पर एंग्लो-इंडियन समुदाय के सदस्य को मनोनित किया जाता है. कर्नाटक में 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे.

No comments:

Post a Comment