READ MORE
गोवा और मणिपुर में बीजेपी से धोखा खाई कांग्रेस अब पूर्वोत्तर के परिणामों के बाद सियासी उलटफेर को लेकर सतर्क हो गई है. इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी ने रणनीतिकार अहमद पटेल के नेतृत्व में तीन नेताओं को मेघालय की राजधानी शिलॉंग भेज दिया है.इसमें पटेल के अलावा कमलनाथ और मुकुल वासनिक शामिल हैं. राहुल गांधी ने इन नेताओं को तीनों राज्यों में पार्टी की रणनीति बनाने के लिए भेजा है. पार्टी गोवा और मणिपुर में हुए वाकये के बाद पहले से ही तैयारी कर रही है. ये तीनों नेता चुनाव परिणामों के बाद पार्टी के अगले कदम को लेकर राहुल गांधी के साथ संपर्क में रहेंगे और फैसला लेंगे.
गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 जबकि बीजेपी ने सिर्फ 13 सीटें जीतीं थीं. सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस यहां सरकार नहीं बना पाई और बीजेपी अन्य दलों का सहयोग लेकर सत्ता में आ गई.
मणिपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. यहां कांग्रेस ने 28 और बीजेपी ने सिर्फ 21 सीटें जीती थीं. इसके बावजूद वहां बीजेपी की सरकार बनी. अब त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में कांग्रेस ऐसे हालात से बचना चाहती है इसलिए उसने अपने तीन बड़े नेताओं को स्थिति संभालने के लिए वहां भेज दिया.
No comments:
Post a Comment