Saturday, 1 September 2018

100 दिन रोज़गार योजना के तहत बंगाल की लगातार सफलता पर ममता ने खुशी व्यक्त की


READ MORE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 100 दिन रोज़गार योजना के तहत योजनाओं के तालमेल और आजीविका के संवर्धन के लिए देश में राज्य के पहले नंबर पर आने पर शनिवार को खुशी ज़ाहिर की.एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी के साथ ये साझा करके बहुत खुश हूं कि बंगाल, भारत सरकार की ओर से घोषित 100 दिन के रोज़गार योजना के तहत योजनाओं के तालमेल और आजीविका के संवर्धन के लिए देश में एक बार फिर पहले नंबर पर आया है.’


ममता ने कहा, ‘ये लगातार तीसरी बार है जब हमने ये प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है.’ राज्य में पूर्वी बर्दवान और कूचबिहार जिले, योजना को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए देश के शीर्ष जिलों में से एक हैं.


मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल जल संरक्षण में देश में दूसरे नंबर पर आया है. इस श्रेणी के लिए पहली बार पुरस्कार की घोषणा की गई है.


Article source: http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1--india-vs-australia-ishant-sharma-makes-monkey-face-to-upset-steve-smith-727734.html

No comments:

Post a Comment