READ MORE
अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भीमा कोरोगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है. स्वरा ने कहा कि जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाया वो आज सत्ता में हैं.शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए स्वरा ने कहा, ‘जब खालिस्तान का मुद्दा पंजाब में चल रहा था तो वहां बहुत सारे ऐसे लोग थे जो भिंडरावाले को संत बुलाते थे. संत जनरैल के नाम से बुलाते थे, क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे?
स्वरा ने कहा, ‘इस देश में जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या का जश्न मनाया वो आज सत्ता में हैं. क्या आप उन सबको पकड़ कर जेल में डाल देंगे. जाहिर है नहीं.’
इस दौरान स्वरा ने यह भी कहा कि एक खून का प्यासा समाज बनना कोई अच्छी बात नहीं है.’
#WATCH: Actor Swara Bhaskar in an interaction with media in Delhi says, ‘Is desh mein Mahatma Gandhi jaise mahaan insaan ki hatya hui, us waqt bhi kuch aise log the jo celebrate kar rahe the unki hatya ko, aaj wo satta mein hain, un sabko daal dena chahiye jail mein?’ pic.twitter.com/06tSMpo0d1
— ANI (@ANI) September 1, 2018
बता दें कि स्वरा ने भीमा कोरोगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था कि भारतीय जेलें केवल लेखकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों को लिए हैं. कुछ दिनों पहले स्वरा ने भारतीय जवानों पर निशाना साधा था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था.
Article source: http://www.livehindustan.com/news/cricket/article1--india-vs-australia-ishant-sharma-makes-monkey-face-to-upset-steve-smith-727734.html
No comments:
Post a Comment