Wednesday, 26 September 2018

असम सरकार ने 1.6 करोड़ रुपये में खरीदी दीनदयाल की 60 हजार जीवनी


READ MORE

असम सरकार ने बुधवार को बताया कि उसने भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की 15 खंड की जीवनी की 60 हजार पुस्तकों को एक करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा है. विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया के लिखित सवाल के जवाब में संस्कृति मामलों के मंत्री केशव महंत ने कहा कि सरकार ने विभिन्न पुस्तकालयों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों के लिए पुस्तकें खरीदी हैं.मंत्री ने कहा, ‘सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर लिखी 60 हजार पुस्तकों को खरीदा है. ये पुस्तकें 15 खंडों में हैं.’


पुस्तक निदेशालय ने संस्कृति विभाग की सलाह पर 1.6 करोड़ रुपये खर्च कर ये पुस्तकें खरीदी हैं.


पुस्तकों को नई दिल्ली के प्रकाशक प्रभात प्रकाशन से खरीदा गया है.उन्होंने कहा, ‘सरकार के पास दीनदयाल उपाध्याय की तरह दूसरी हस्तियों की जीवनी खरीदने का कोई प्रस्ताव नहीं है.’


भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव प्रद्युत बारदोलोई ने बारदोलोई ने कहा, ‘यह सरकारी धन की पूरी तरह बर्बादी है. ये सभी किताबें पुस्तकालयों में धूल फांकेंगी.’


बारदोलोई ने केंद्र सहित भाजपा नीत सरकारों पर आरोप लगाए कि वे ‘हिंदुत्व मानसिकता’ वाले ‘नकारा’ लोगों की नियुक्ति कर संस्थानों को बर्बाद कर रही हैं.


बारदोलोई ने कहा, ‘असम और पूर्वोत्तर के लोगों ने शायद ही दीनदयाल उपाध्याय का नाम सुना होगा. आरएसएस और भाजपा दीनदयाल की जो विचारधारा पूर्वोत्तर में प्रसारित कर रहे हैं वह क्षेत्र के लिए पूरी तरह अजनबी हैं.’


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/bafetimbi-gomis-leaves-swansea-city-to-move-to-galatasaray-1032877.html

No comments:

Post a Comment