Wednesday, 26 September 2018

कश्मीर घाटी में तैनात SPO के वेतन में बढ़ोतरी, जल्द लागू होगा नया वेतनमान


READ MORE

जम्मू और कश्मीर में तैनान स्पेशल पुलिसअधिकारियों(SPO) के वेतनमान में बढ़ोतरी की गई है. अधिकारियों का मासिक मानदेय भत्ता बढ़ाया गया है. अधिकारियों को पांच साल तक 6,000, पांच साल पूरा होने के बाद 9,000 और पंद्रह साल पूरा होने के बाद 12,000 प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा.जम्मू कश्मीर राज्य में करीब 3,0000 एसपीओ की तैनाती की गई है. इन अधिकारियों को पहले शामिल होने पर 5000, एक साल पूरा होने पर 5500 और तीन साल पूरा होने पर 6000 रुपए मिलते थे. प्रदेश सरकारी की ओर से गृह मंत्रालय को इन अधिकारियों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसके बाद मंत्रलाय ने यह फैसला लिया है.


गृह मंत्रालय ने स्पेशल पुलिस अधिकारियों का वेतनमान बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कर दिया जाए. पिछले कुछ महीनों में एसपीओ पर हुए हमलों के बाद यह फैसला आया है.


(ये भी पढ़ें- कश्मीर: 30 हजार SPO के काम का हो रहा रिव्‍यू, कई हो सकते हैं बर्खास्‍त) 


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/bafetimbi-gomis-leaves-swansea-city-to-move-to-galatasaray-1032877.html

No comments:

Post a Comment