Thursday, 27 September 2018

भारत में जल्द होगी 'रेल क्रांति', शताब्दी की जगह लेगी बिना इंजन वाली टी-18 ट्रेन


READ MORE

भारत में रेल क्रांति का आग़ाज़ करने वाली ट्रेन टी-18 जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नज़र आएगी. यह ट्रेन 160 किलोमीटर की रफ्तार से पटरी पर दौड़ सकती है. यह ट्रेन मौजूदा शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी और मुसाफिरों को ट्रेन यात्रा का एक नया अनुभव देगी.इस ट्रेन की ख़ास बात यह है कि इसमें कोई इंजन नहीं लगा होगा बल्कि इसके कोच में पावर कार लगा होगा. आपको शायद यूरोप के किसी ट्रेन का अंदाज़ा होगा, लेकिन बिना इंजन वाली यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में बनी है.


बाक़ी ट्रेनों की तरह इसके न तो डिब्बे बदले जाते हैं और न ही इसमें इंजन लगा होता है. एक ट्रेन के सारे कंपोनेंट्स मिलकर यह एक सेट की तरह चलता है. इसलिए इसे ‘ट्रेन सेट’ के नाम से जाना जाता है.


चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने इसे तैयार किया है और साल 2018 में बनने के कारण इसे टी-18 नाम दिया गया है.


ये भी पढ़ें – ये तरीके अपनाएं तो आसानी से मिलेगी रेलवे की सरकारी नौकरी


रेल यात्रा के लिहाज से यह ट्रेन भारत में एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है.



T18 ट्रेन का एंट्रेंस कुछ ऐसा होगा

इस ट्रेन की पूरी बॉडी ख़ास एल्यूमिनियम की बनी है यानी यह ट्रेन वज़न में हल्की भी होगी. इसे तुरंत ही ब्रेक लगाकर रोकना आसान है और इसे तुरंत ही तेज़ गति भी दी जा सकती है. यह ट्रेन बैठने की बेहतर व्यवस्था से लेकर एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए पर्याप्त जगह के साथ दिव्यांगों के लिए बेहतर व्यवस्था और कई नई सुविधाओं से युक्त है.


ये भी पढ़ें – आधी कीमत में ऐसे बुक करें ट्रेन की टिकट! रेलवे ने अपनी वेबसाइट दी जानकारी


शताब्दी ट्रेनों की जगह लेने वाला टी- 18 जल्द ही ट्रायल के लिए पटरियों पर आ रहा है. वहीं साल 2020 में टी-20 को आम लोगों के लिए पटरियों पर उतारा जाएगा.



T18 ट्रेन के सेकेंड क्लास कोच की तस्वीर

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने बताया कि इस ट्रेन का ट्रायल 2 महीनों में हो जाएगा. इसके बाद इसे पटरी पर उताया जाएगा. ट्रायल सफल होने के बाद इसे शताब्‍दी ट्रेनों की जगह चलाने की तैयारी है.


उन्होंने बताया कि ये ट्रेन बड़ा परिवर्तन लेकर आएगी, खासकर इसकी स्पीड काफी तेज होगी. सफर के समय को भी कम करेगी.


ये भी पढ़ें – भारतीय रेल का ऐलान- 2022 तक 10 से 15 प्रतिशत तेज़ी से दौड़ेंगी ट्रेनें


No comments:

Post a Comment