Thursday, 27 September 2018

#RisingHaryana: हरियाणा पिछड़ रहा है, सरकार के पास विज़न नहीं है- हुड्डा


READ MORE

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आज राइजिंग हरियाणा का आयोजन हो रहा है. देश का सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क- ‘न्यूज-18’ विकास की थीम को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. विभिन्‍न राज्‍यों के आम और खास लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर रहा है. ताकि राज्‍य के विकास की गति और तेज हो.कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री इस कार्यक्रम में हिस्‍सा ले रहे हैं. कार्यक्रम चंडीगढ़ के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित किया जा रहा है.


राइजिंग हरियाणा के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा हरियाणा सरकार पर कई आरोप लगाए. भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा की मैंने जनता से किया हर वादा पूरा किया. जबकि आज विकास के मामले में हरियाणा पिछड़ रहा है, पहले प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा नंबर एक पर था.


बीते समय हरियाणा में हुए बड़े बवाल पर उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज में 3 बार हरियाणा जला है. वहीं अपने बारे में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमने चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) में किसी को फायदा नहीं पहुंचाया. वहीं मनोहरलाल खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में घोटाले हो रहे हैं.भाजपा सरकार दिशाहीन सरकार है. भाजपा सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है. पिछले चार साल में हरियाणा का कोई विकास नहीं हुआ, हर क्षेत्र में हरियाणा पिछड़ रहा है. क्योंकि मौजूदा सरकार के पास विज़न नहीं है.


No comments:

Post a Comment