READ MORE
एअर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में धुत एक यात्री ने एक महिला पैसेंजर की सीट पर पेशाब कर दिया. न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में यह घटना हुई है. वहीं पीड़ित महिला की बेटी की तरफ से ट्वीट किए जाने के बाद नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने एअर इंडिया से पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है.बता दें पीड़िता की बेटी इंद्राणी घोष ने एअर इंडिया को ट्वीट करते हुए कहा, ‘न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 में मेरी मां की सीट पर एक शराबी युवक ने पेशाब कर दिया. यह बेहद ही गंदी घटना है. वह फ्लाइट में अकेले यात्रा कर रही थीं और इस घटना के बाद से बेहद परेशान हैं. इसका जल्दी से जल्दी जवाब दें.’
Disgraceful @airindiain yesterday on your flight AI102 from JFK to Delhi a drunk passenger removed his pants and peed on the seat my mother was sitting!!! She was traveling alone and is completely traumatized! Reply ASAP #AirIndia #Shameful
— Indrani Ghosh (@indranidreams) August 31, 2018
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले सस्ती हो सकती है फ्लाइट टिकट
इंद्राणी के ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘कृपया इस मामले पर तुरंत फॉलोअप लें और उड्डयन मंत्रालय व निदेशालय को रिपोर्ट दें. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपकी मां को इस तरह के बेहद आपत्तिजनक और डरावने अनुभव से गुजरना पड़ा.’
A drunk passenger on New York-Delhi Air India flight urinated on the seat of a lady passenger yesterday. Minister of State for Civil Aviation, Jayant Sinha, has asked Air India to probe the matter
— ANI (@ANI) September 1, 2018
वहीं इस घटना के संबंध में मंत्रालय ने एअर इंडिया से पूरी जानकारी मांगी है, जिस पर एयरलाइन की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया है.
इंद्राणी घोष का कहना है कि वह आरोपी यात्री के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहती हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पीड़ित महिला की बेटी इंद्राणी घोष ने इस मामले पर रोशनी डालते हुए लगातार कई ट्वीट किए हैं.
Disgraceful @airindiain yesterday on your flight AI102 from JFK to Delhi a drunk passenger removed his pants and peed on the seat my mother was sitting!!! She was traveling alone and is completely traumatized! Reply ASAP #AirIndia #Shameful
— Indrani Ghosh (@indranidreams) August 31, 2018
@sureshpprabhu @SushmaSwaraj @airindiain 30thAug AI102 JFK to Delhi, seat36D. My mother traveling alone had to face extreme shock and trauma when a drunk passenger post dinner service fumbled across to her seat removed his pants and urinated on her seat! Please lookinto urgently
— Indrani Ghosh (@indranidreams) August 31, 2018
इंद्राणी ने एक ट्वीट में लिखा है, ‘जब मैंने इस मसले पर शिकायत के लिए कॉल किया तो कॉल सेंटर के प्रतिनिधि ने साफ कहा कि आप अपना फीडबैक देने के लिए वेबसाइट पर जाएं. क्या यह सच में फीडबैक है! क्या आप उस पर एक्शन न लेकर उसे फ्री पास देना चाहते हैं. यदि एयरलाइन की ओर से इस मामले में एक्शन लिया जाता है तो फिर भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी.’
Article source: https://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/srinagar-18194694.html
No comments:
Post a Comment