Saturday, 1 September 2018

जब रविशंकर प्रसाद की तस्वीरों से सज गया गूगल का हेडक्वॉर्टर


READ MORE

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद पिछले दिनों कैलिफोर्नियां में गूगल के हेडक्वॉर्टर में थे. यहां उन्होंने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई से मुलाकात की. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य गूगल की योजना के जरिए पूरे भारत में लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना था.कैलिफोर्निया से रविशंकर प्रसाद का एक ट्वीट लोगों का खासा ध्यान खींच रहा है. उन्होंने लिखा कि उनका ये दौरा बेहद जानकारी भरा और यादगार रहा. साथ में उन्होंने कई फोटोग्राफ भी शेयर किए हैं. ये फोटो कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर की है.




फोटो की बैकग्राउंड लाजवाब है. जिस दीवार के सामने रविशंकर प्रसाद खड़ें हैं उस पर उनकी ढेर सारी फोटो लगी है. फ्रेम में लगे ये फोटो रविशंकर प्रसाद के अलग-अलग कार्यक्रमों की है.



रविशंकर प्रसाद अमेरिकी के तीन दिनों की यात्रा पर गए थे. गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओं के प्रयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के बारे में चर्चा की.


ये भी पढ़ें:


भीमा-कोरेगांव पर News18 का खुलासा- वरवर राव के नाम उस खत में क्या था..!


आठ दिनों से अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की हालत बिगड़ी, संतों ने पिलाया पानी


Article source: https://www.jagran.com/jammu-and-kashmir/srinagar-18194694.html

No comments:

Post a Comment