READ MORE
दक्षिण मुंबई के एक स्कूल की पांच छात्राएं लापता हो गयी. ये जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी. एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्राएं शुक्रवार दोपहर अपने घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद उनके अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया.शिक्षकों के मुताबिक शुक्रवार को मध्यावधि परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया और ये सभी लड़कियां दो से तीन विषयों में फेल हो गयी थीं.
लड़कियों के अभिभावकों की ओर से शिकायत दर्ज़ कराए जाने के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं निकला है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/akhilesh-attacks-on-communal-power-414866.html
No comments:
Post a Comment