READ MORE
शहर की एक प्रमुख मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके नागरिकता साबित करने वाले कागजात और अन्य कानूनी दस्तावेज़ व्यवस्थित और अद्यतन रहें.जुमे की नमाज के बाद धार्मिक सभा में कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना शफीक कासमी ने ये अपील की.
असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पूरा होने के बाद 40 लाख लोगों के नाम छूटे होने और भविष्य में पश्चिम बंगाल में एनआरसी तैयार कराए जाने के बीजेपी नेता के बयान की ख़बरों के मद्देनज़र इमाम ने ये बात कही है.
इमाम ने शनिवार को कहा कि उन्होंने जुमे की नमाज़ के बाद लोगों से दस्तावेज़ों को तैयार रखने को कह चुके हैं और अगर ज़रूरत हो तो इसे अद्यतन कराएं.उन्होंने कहा, ‘मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, भूमि के दस्तावेज़, संपत्ति विरासत पेपर आदि कागजात हर किसी के पास होना चाहिए. संक्षेप में कहें तो हर एक दस्तावेज़ व्यवस्थित रहे ताकि ज़रूरत होने पर इसे पेश किया जा सके.’ कासमी ने कहा कि कोलकाता की अन्य मस्जिदों के इमाम भी ऐसा कर सकते हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/akhilesh-attacks-on-communal-power-414866.html
No comments:
Post a Comment