READ MORE
वेकैंया नायडू ने बतौर उपराष्ट्रपति एक साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने ‘मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस’ नाम से एक किताब लिखी है. विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नायडू की किताब लॉन्च की. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे. इस दौरान जहां पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उपराष्ट्रपति नायडू के लिए शेर-ओ-शायरी की. वहीं, पीएम मोदी ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ें.किताब की लॉन्चिंग के बाद पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, ‘नायडू ने उपराष्ट्रपति, राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के दफ्तर में काम किया है. यह उनके एक साल के अनुभव में काफी हद तक दिखता है. लेकिन उनका बेस्ट अभी आना बाकी है.’
Opinion: नसबंदी और नोटबंदी में है बड़ा फर्क, मोदी पर लोगों का भरोसा अब भी कायम
डॉ. मनमोहन सिंह ने शायराना अंदाज़ में कहा, ‘जैसे एक कवि ने कहा है कि सितारों के आगे जहां और भी है, अभी इश्क के इम्तिहान में और भी हैं.’
He brings to office of VP,politicaladministrative experiencethat is amply reflected in his 1 year in office. But best is yet to come. As a poet has said, “Sitaron ke aage jahan aur bhi hain, abhi ishq ke imtehaan aur bhi hain”: Dr. Manmohan Singh at Venkaiah Naidu’s book launch pic.twitter.com/KhXU82WIsX
— ANI (@ANI) September 2, 2018
वहीं, पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू की तारीफ में कसीदे पढ़ें. उन्होंने नायडू को एक अनुशासी नेता करार दिया. पीएम मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए एक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा, ‘अटलजी वेंकैया नायडू को एक मंत्रालय देना चाहते थे. वेंकैया जी ने कहा, मैं ग्रामीण विकास मंत्री बनना चाहता हूं. वह दिल से किसान हैं. वह किसानों और कृषि के कल्याण की दिशा में समर्पित हैं.’
Delhi: PM Narendra Modi releases Vice President Venkaiah Naidu’s book “Moving On… Moving Forward: A Year in Office.” Former Prime Minister Dr.Manmohan Singh also present pic.twitter.com/kC7CutaFj9
— ANI (@ANI) September 2, 2018
नाकाम नोटबंदी के लिए मोदी कौन-सा प्रायश्चित करेंगे: शिवसेना
Atal Ji wanted to give Venkaiah Naidu Ji a ministry. Venkaiah Ji said, ‘I want to be the minister for rural development’. He is a farmer at heart. He is dedicated towards the welfare of farmers and agriculture: PM Narendra Modi at VP Venkaiah Naidu’s book launch pic.twitter.com/4BrsNkSYqs
— ANI (@ANI) September 2, 2018
इस दौरान उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘यह एक ऐसा समय है जब देश आगे बढ़ रहा है. मुझे इस पद के साथ एक नई भूमिका में देश और इसके लोगों की सेवा करने के लिए गौरवान्वित महसूस हो रहा है. यह एक पल है, जब देश को बदलने के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति लोगों को एक साथ ला सकती है. अभी बहुत रास्ता तय करना बाकी है. हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ना चाहिए.’
Delhi: PM Narendra Modi and former PM Dr.Manmohan Singh at the launch of Vice President Venkaiah Naidu’s book “Moving On… Moving Forward: A Year in Office” pic.twitter.com/9BOQ2l6xJG
— ANI (@ANI) September 2, 2018
बता दें कि 245 पेज और सात चैप्टर वाली किताब ‘मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस’ की लॉन्चिंग में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली मौजूद रहे. नायडू ने इस किताब में राज्यसभा सभापति के रूप में अपने एक साल के कार्यकाल के बारे में लिखा है. इसके अलावा में इसमें ‘न्यू इंडिया मिशन’ का भी ज़िक्र किया है.
Article source: http://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-16534430.html
No comments:
Post a Comment