READ MORE
भीमा-कोरेगांव मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुणे सत्र न्यायालय ने पुणे पुलिस को 90 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है. पुलिस को गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करनी है.बता दें कि शनिवार को पुणे पुलिस ने माओवादियों से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार पांचों लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 90 दिन की अवधि बढ़ाने की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में ताजा गिरफ्तारियों का हवाला दिया था.
Pune Sessions Court has granted a 90 day extension to Pune Police to file chargesheet in a case registered against five accused Surendra Gadling, Shoma Sen, Mahesh Raut, Sudhir Dhawale and Rona Wilson. #BhimaKoregaon
— ANI (@ANI) September 2, 2018
31 दिसंबर को पुणे में एलगार परिषद के सम्मेलन के माओवादियों से कथित संबंधों की जांच में जून में सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोप लगाया था कि कार्यक्रम में उत्तेजित भाषणों से अगले दिन पुणे के समीप कोरेगांव भीमा में हिंसा हुई.
इस बारे में जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी पवार ने कहा, ‘‘उनकी 90 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि तीन सितंबर को समाप्त हो रही है. मामले में पांच नई गिरफ्तारियों के साथ जांच अब भी चल रही है.’’
वहीं 28 अगस्त को पांच और वामपंथी कार्यकर्ताओं वर्नोन गोन्साल्विस, अरुण फरेरा, वरवर राव, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा को गिरफ्तार किया. बाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इन पांचों को घर में नजरबंद किया गया.
Article source: http://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-16534430.html
No comments:
Post a Comment