READ MORE
दक्षिण रेलवे द्वारा शुरू की गई एक विशेष ट्रेन को नवविवाहित ब्रिटिश कपल ने अपना हनीमून मनाने के लिये बुक कराया. इस दंपति ने नीलगिरी की वादियों अपने हनीमून के लिये मेत्तुपलयम से उधगमंडलम के बीच सफर के लिये पूरी ट्रेन बुक कराई थी.रेलवे सूत्रों ने बताया कि हाल में विवाह के बंधन में बंधने वाले ग्राहम विलियम्स लिन (30) और सिल्विया प्लासिक (27) ने नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों में ट्रेन के सफर के लिए करीब तीन लाख रूपये खर्च किए.
कपल ने इंडियन रेलवे केटरिेंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की वेबसाइट के जरिये पूरी ट्रेन बुक की.
रेलवे बोर्ड ने पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सलेम रेल संभाग की नीलगिरी पर्वतीय रेलवे खंड में विशेष ट्रेन संचालित करने की अनुमति दी थी. इस विशेष ट्रेन में 120 यात्रियों के बैठने की क्षमता है.सूत्रों ने बताया कि युगल इस चार्टर सेवा का लाभ उठाने वाले पहले यात्री बने हैं. शुक्रवार को मेत्तुपलयम और कून्नूर में स्टेशन प्रबंधकों ने युगल का उत्साह से स्वागत किया.
उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह 9.10 बजे मेत्तुपलयम से चली थी और दोपहर 2.40 बजे ऊटी पहुंची थी.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/akhilesh-attacks-on-communal-power-414866.html
No comments:
Post a Comment