READ MORE
तेलंगाना में तय वक्त से पहले विधानसभा चुनाव कराने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति आज राजधानी हैदराबाद में बड़ी जनसभा का आयोजन कर रही है. उम्मीद है कि इस जनसभा में 25 लाख लोग हिस्सा लेंगे. तेलंगाना विधानसभा के चुनाव अगले साल आम चुनाव के साथ होने हैं. हालांकि वक्त से पहले चुनाव के बारे में कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है और ऐसे में सभी निगाहें मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर टिक गई है कि इस सभा में वह क्या बोलेंगे.सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कैबिनेट की एक बैठक रविवार को दोपहर बाद बुलाई गई है. इसके बाद जनसभा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं और उम्मीद है कि इस जनसभा में 25 लाख लोग हिस्सा लेंगे. तेलंगाना विधानसभा के चुनाव अगले साल आम चुनाव के साथ होने हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीआरएस ने केसीआर की सभा के लिए दो हजार करोड़ एकड़ जमीन खोजी है. रंगा रेड्डी जिले में होने वाली रविवार की सभा से पहले 1 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई है रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को ही केसीआर विधानसभा भंग करने की घोषणा कर सकते हैं. वहीं कांग्रेस ने अटकलों पर टिप्पणी की है. कांग्रेस ने कहा है कि ‘कांग्रेस की उठती लहर’ के चलते केसीआर, अपनी पार्टी को बचाने का ‘आखिरी कोशिश’ कर रहे हैं. कांग्रेस के तेलंगाना अध्यक्ष एन उत्तम रेड्डी ने कहा आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीआरएस एक भी बड़ा चुनावी वादा पूरने करने में असफल रही है.
यह भी पढ़ें: BJP के साथ गठबंधन की बात टालने के लिए जल्द चुनाव कराना चाहते हैं KCR?
उन्होंने कहा , ‘हैदराबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हालिया यात्रा के दौरान जबरदस्त सार्वजनिक प्रतिक्रिया ने टीआरएस नेताओं को चौंका दिया. कांग्रेस पार्टी ने पूरे राज्य में संगठनात्मक रूप से मजबूती हासिल की है, राव ने अगले चुनावों में पहले से ही अपमानजनक हार महसूस कर ली है.’
बता दें तेलंगाना के गठन की चौथी सालगिरह के मौके पर रविवार को सत्तारूढ़ टीआरएस लोगों के सामने उपलब्धियों के एक रिपोर्ट कार्ड दिखाना चाहती है, ताकि वह चार साल की सरकार के बारे में लोगों को बता सके.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में समय पूर्व चुनाव कवायद, केसीआर को होगा फायदा ?
शुक्रवार को राज्य के आईटी मिनिस्टर केटी रामाराव ने कहा था, ‘ पार्टी में समय से पूर्व चुनाव कराए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. जैसा कि मैंने कहा कि फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में अगर कोई फैसला होगा तो आपको पता चलेगा.’ राव ने कहा, ‘आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है. कोई नहीं चाहता कि वह समय से पहले हट जाए. ठीक इसी तरह विपक्ष इस चीज के लिए बेसब्र रहता है और मौजूदा सरकार को जल्द से जल्द हटाना चाहता है.’
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-khel-ratan-475803.html
No comments:
Post a Comment