Saturday, 1 September 2018

J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को शोपियां के लड्डी इमामसाहब गांव में तीन आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. वहीं आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद से मुठभेड़ शुरू हो गई. माना जा रहा है कि वहां तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं.इससे पहले राज्य के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए. शनिवार को श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के डन्ना में एक अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं.’


#JammuAndKashmir: Security army have launched a thong hunt operation in Shopian’s Laddi Imamsahab encampment after receiving inputs of participation of terrorists in a area. More sum awaited.




पढ़ें- आतंकियों और पुलिस की लड़ाई में पिस रहे उनके परिवार


उन्होंने बताया कि इस अभियान में मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गयी है. इस कार्रवाई के दौरान एक जवान श्रीनगर में आर्मी बेस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शहीद हो गया.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-khel-ratan-475803.html

No comments:

Post a Comment