Wednesday, 26 September 2018

दिल्‍ली के रंजीत नगर में कार में गला रेतकर हत्‍या, पुलिस जांच में जुटी


READ MORE

दिल्‍ली के रंजीत नगर इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में शव बरामद किया गया. युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्‍या के कारणों की जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के रंजीत नगर इलाके में गुरुवार सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो उन्‍हें कार से खून निकलता दिखाई दिया. इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को खोला तो उसमें एक युवक की लाश पड़ी थी. युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम अमिताभ बताया जा रहा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है, जिससे हत्‍या से जुड़ी कोई जानकारी हासिल हो सके.


इसे भी पढ़ें :-
दिल्लीः इमारत गिरने से महिला, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंकागार्ड की हत्या के आरोप में UPSC की तैयारी कर रहा मणिपुरी छात्र गिरफ्तार


Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/darbhanga/brother-and-sister-commits-suicide-at-darbhanga-951785.html

No comments:

Post a Comment