Wednesday, 26 September 2018

पंजाब: पुलिस ने महिला को जीप की छत पर बांधकर गांव में घुमाया, CCTV फुटेज आया सामने


READ MORE

पंजाब के अमृतसर जिले में 35 साल की एक महिला ने बुधवार को दावा किया कि उसके ससुर को गिरफ्तार करने में नाकाम रहने पर पुलिस ने कथित रूप से उसे एक जीप के ऊपर बैठने के लिए मजबूर किया और पूरे गांव में घुमाया.गांव में ही रिकॉर्ड एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला जीप पर लेटी हुई है और जीप तेजी से मुड़ता है तो महिला गिर जाती है. पीड़ित जसविंदर कौर ने बुधवार को मीडिया को बताया कि जीप से गिरने के बाद उसकी कलाई टूट गई. हालांकि पुलिस ने महिला के आरोपों से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि उसने पुलिस दल पर हमला किया था.


कौर ने आरोप लगाया कि पुलिस के ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) की एक टीम ने अमृतसर से करीब 20 किलोमीटर दूर मजीठा इलाके के शाहजाद गांव में किसी केस के मामले में उसके ससुर बलवंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार को दबिश दी.


कौर ने आरोप लगाया कि घर पर जब सिंह नहीं मिले तो पुलिस टीम ने उसे वाहन की छत पर बैठने के लिए मजबूर किया और उसे अपमानित करने के लिए गांव के चारों ओर घुमाया.पुलिस महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले की सत्यता जानने के लिए जांच की जाएगी.


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/bafetimbi-gomis-leaves-swansea-city-to-move-to-galatasaray-1032877.html

No comments:

Post a Comment