Wednesday, 26 September 2018

केंद्रीय मनोज सिन्हा ने कहा, 'बहुत जल्दी' बदला जाएगा TRAI का नाम


READ MORE

संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का नाम बदलकर भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण किया जाएगा. दूरसंचार अवसंरचना निकाय (टीएआईपीए) की वार्षिक आम बैठक में सिन्हा ने मंच से ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा से कहा, ‘अब मुझे आपको डिजिटल संचार नियामक कहना चाहिए.’जब उनसे पूछा गया कि ट्राई का नाम कब भारतीय डिजिटल संचार नियामक प्राधिकरण होगा तो सिन्हा ने कहा, ‘बहुत जल्दी.’ इससे पहले दिन में मंत्री ने दूरसंचार आयोग का बदला हुआ नाम साझा किया था जो डिजिटल संचार आयोग कर दिया गया है.


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति 2018 देश में दूरसंचार क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करती है. टीएआईपीए के अध्यक्ष अखिल गुप्ता ने कहा कि 5जी के लिए हजारों और टावरों की जरूरत पड़ेगी.


यह भी पढ़ें: भारत में 5G के खुलेंगे रास्ते, नयी दूरसंचार नीति को मिली मंत्रिमंडल की हरी झंडीइसी कार्यक्रम में दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, ‘मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति को आज मंजूरी दे दी.’  सिन्हा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर संचार प्रणालियों में तेजी से प्रगति हो रही है. 5जी, इंटरनेट आफ थिंग्स और मशीन टु मशीन संचार आदि क्षेत्रों में यह प्रगति विशेष रुप से तेज है.


उन्होंने कहा कि इस समय उपभोक्ताओं पर केंद्रित एप्लिकेशन (उपयोग से प्रेरित) नीति लाने की जरूरत महसूस की जा रही थी. नीति के मसौदे के तहत एनडीसीपी द्रुत गति की ब्रॉडबैंड पहुंच बढ़ाने, 5 जी और आप्टिकल फाइबर जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी के उचित मूल्य में इस्तेमाल पर केंद्रित है.


सिन्हा ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दूरसंचार क्षेत्र का हिस्सा बढ़कर आठ प्रतिशत पर पहुंच जाएगा जो अभी छह प्रतिशत है. हमें क्षेत्र में 100 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है.’


उन्होंने कहा कि हमारी सोच एक देशव्यापी, लचीले, सुरक्षित और उचित मूल्य वाले संचार ढांचे की है.


यह भी पढ़ें: अब घर आकर पोस्टमैन आपको देंगे बैंक से जुड़ीं सभी सर्विसेज


Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/darbhanga/brother-and-sister-commits-suicide-at-darbhanga-951785.html

No comments:

Post a Comment