READ MORE
UPSC ESE 2019: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां 581 पदों के लिए होनी हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसकी परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित की जाएगी.ये भी पढ़ें- UPSC Exam Calender 2019: यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी, यहां करें चेक
आवेदन शुल्क-
सामान्य/ओबीसी वर्ग- 200 रुपएएससी/एसटी/दिव्यांग/महिला- निशुल्क
योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- इन विभागों में है सरकारी नौकरियों की भरमार, तुरंत अप्लाई करें
आयु सीमा-
उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2019 को 21 साल से कम और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया-
सफल उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और पर्सनालिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के लिए बनें ‘आयुष्मान मित्र’, 90 हजार तक होगी सैलरी
ऐसे करें UPSC ESE 2019 के लिए अप्लाई
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in/ पर जाएं.
– ONLINE APPLICATION FOR VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC के लिंक पर क्लिक करें.
-Registration के लिंक पर क्लिक करें. पार्ट 1 और पार्ट 2 के लिंक पर जाकर रजिस्टर करें.
– दिए गए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. “Online Application” के लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
– अपने द्वारा मुहैया कराई गई जानकारियों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही सबमिट बटन पर क्लिक करें.
– अपनी तस्वीर और साइन अपलोड करें. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फी पे करें.
– भविष्य में इस्तेमाल के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें.
Article source: http://hindi.news18.com/news/bihar/darbhanga/brother-and-sister-commits-suicide-at-darbhanga-951785.html
No comments:
Post a Comment