READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान दिया गया है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने दोनों नेताओं को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवार्ड से सम्मानित किया है. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया है. उनके अलावा पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को इससे सम्मानित किया गया है.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, “इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद ज़रूरी पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए साहसी, इनोवेशन और कोशिश करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है.”
नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दी बधाईप्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सम्मान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ चैंपियन ऑफ द अर्थ अवार्ड से नवाजा जा रहा है.
It is a matter of great pride for every Indian that PM @narendramodi has been awarded the UN Champions of the Earth Award in the Policy Leadership category. This is the UN’s highest recognition for people whose actions have had a transformative impact on the environment.
— Amit Shah (@AmitShah) September 26, 2018
शाह ने कहा कि यूएन का यह सर्वोच्च सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिनकी कोशिशों का पार्यावरण बदलाव लाने वाला प्रभाव पड़ता है.
This honour has been bestowed on PM @narendramodi for his pioneering work in championing the International Solar Alliance and promoting new areas of levels of cooperation on environmental action and unprecedented pledge to eliminate single-use plastic in India by 2022.
— Amit Shah (@AmitShah) September 26, 2018
Article source: http://hindi.news18.com/news/lifestyle/fitness-mantra-of-bollywood-actress-1031253.html
No comments:
Post a Comment