READ MORE
भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल शिरीष बबन देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपने ही हाथों दुर्घटनावश चली गोली से वह घायल हो गए. एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में आरआर अस्पताल ले जाया गया और उनकी फीमर बोन की सर्जरी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.बता दें कि एयर मार्शल एस बी देव ने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था. उन्होंने एयर मार्शल बीएस धनोआ की जगह ली, जो अब एयर चीफ हैं.
Vice chief of the Indian Air Force, Air Marshal SB Deo has accidentally shot himself in the thigh. He is in RR Hospital, Delhi and is stable.
— ANI (@ANI) September 26, 2018
एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था. वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राफेल के ऑफसेट करार पर लोगों को नहीं दी जा रही सही जानकारी: वायुसेना उपप्रमुख
राफेल पर देश में सियासी जंग, विदेश में IAF के डिप्टी चीफ ने ली टेस्ट फ्लाइट
Article source: http://hindi.news18.com/news/lifestyle/fitness-mantra-of-bollywood-actress-1031253.html
No comments:
Post a Comment