Sunday, 1 October 2017

गीता के माता-पिता को ढूंढने वालों को मिलेगा 1 लाख का इनाम: सुषमा


READ MORE

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोगों से गीता नाम की मूक-बधिर लड़की के माता-पिता को ढूंढने की अपील की है. गीता के भारत आने के बाद से अब तक उसके माता-पिता का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि पाकिस्तान से दो साल पहले भारत लाई गई ये लड़की बोलने और सुनने में सक्षम नहीं है.सुषमा स्वराज ने गीता को उसके माता-पिता से मिलवाने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है. ख़ास बात है कि गीता के पाकिस्तान से वापस आने पर कई जोड़ों ने उसके माता-पिता होने का दावा किया था, लेकिन उनके दावों की पुष्टि नहीं हो पाई थी.


सुषमा ने रविवार को एक विडियो संदेश जारी किया है, जिसमें गीता भी उनके साथ खड़ी है. विडियो में उन्होंने कहा, ‘आज मैं अपने देशवासियों के सामने बहुत भारी मन से अपील कर रही हूं. मेरे साथ गीता खड़ी है. ये न बोल सकती है न सुन सकती है. ये वही लड़की है जो 10-12 वर्ष पहले पाकिस्तान पहुंच गई थी, कैसे पहुंची ये रहस्य है, अगर ये बोल पती तो बता देती.’


सुषमा ने साथ ही आश्वासन दिया है कि गीता अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनेगी. शादी और पढ़ाई का ख़र्च भी नहीं उठाना पड़ेगा.


No comments:

Post a Comment