READ MORE
रोहित शेट्टी ने एकबार फिर कमाल कर दिया है. उनकी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में दुनियाभर में 203 करोड़ रुपए की कमाई की है.निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है, “मुझे खुशी है कि ‘गोलमाल अगेन’ ने इस दीवाली पर खुशी, उत्साह और मुस्कराहट बिखेरी है. मैं ‘गोलमाल’ श्रृंखला की सफलता और उसे मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रगुजार हूं.”
यह फिल्म दिवाली के एक दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.
फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और तब्बू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Diwali has brightened the scenario… The Week 1 *combined biz* of #GolmaalAgain and #SecretSuperstar is a HUGE ₹ 177.66 cr… India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 27, 2017
#GolmaalAgain – OVERSEAS – Total till Thursday, 26 October 2017: $ 4.42 million [₹ 28.72 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 27, 2017
इस तरह से भारत और दुनियाभर की कमाई के साथ रोहित शेट्टी की यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई तक पहुंच गई.
बता दें कि यह फिल्म रोहित की मशहूर ‘गोलमाल’ सिरीज की चौथी फिल्म थी. यह फिल्म भूतप्रेत पर आधारित कॉमेडी फिल्म है.
फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा मंगलमूर्ति फिल्म्स और रोहित शेट्टी की सहभागिता में प्रस्तुत की गई है.
ये भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment