Saturday, 28 October 2017

फिरंगियों के जूते क्यों साफ कर रहे हैं कपिल शर्मा ?


READ MORE

कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘फिरंगी’ का 24 तारिख को ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यूट्यूब पर इसे एक करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके है. आज ही फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया. ‘ओय फिरंगी’ नाम के इस गाने में कपिल शर्मा अपने ‘मंगा’ के किरदार में काफी मजेदार लग रहे हैं.उनका किरदार ‘मंगा’ अंग्रेजों के यहां नौकरी मिलन से खुशी से फूले जा रहा है. नौकरों की तरह काम करने के बाद भी वह मस्‍ती करता नजर आ रहा है. अंग्रेजों के जूते पॉलिश करने से लेकर उनके पैर दबाने तक वह सब कुछ करते नजर आ रहे हैं.


सुनिधी चौहान की आवाज में गाया गया यह गाना काफी पसंद किया जा रहा  है. गाने को लिखा है डॉ. देवेंद्र काफिर ने और संगीत दिया है जितेंद्र शाह ने. फिल्म में उनके साथ ईशिता दत्ता और मोनिका गिल भी हैं.


कपिल शर्मा को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके उनकी फिल्म के सफल होने की कामना की. कपिल ने भी ट्वीट का रिप्लाई करके उन्हें धन्यवाद कहा.




इतने बड़े स्टार से तारीफ मिलने के बाद कपिल की खुशियां डबल हो गई हैं. उनके फैंस को भी उनकी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है.


कपिल शर्मा को अपने शो के बंद होने के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. वो इस फिल्म के के जरिए बड़े पर्दे पर 2 साल बाद कमबैक कर रहे हैं. इससे पहले उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ 2015 में आई थी. अब्बास-मस्तान द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म चल नहीं पाई.


‘फिरंगी’ कपिल शर्मा के प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म है. फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.


ये भी पढ़ें :


कंगना पर बोले आदित्य पंचोली, ‘बिल्ली जब दूध पीती है तो आंखे बंद कर लेती है’

No comments:

Post a Comment