READ MORE
आरिफ आलमनौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले तीन दशकों में लगातार घटते मुस्लिम प्रतिनिधि, राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रतीक है.
राज्य में 10 फीसदी मुस्लिम जनसंख्या है, लेकिन 2012 के चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय से केवल दो ही विधायक 182 सदस्यों वाले विधानसभा में पहुंचे. ये कुल विधायी शक्ति का महज़ एक फीसदी है.
पिछले कुछ सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने अल्पसंख्यक समुदाय से काफी कम प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं, जबकि कहा जाता है कि इस विधानसभा में कम से कम 18 सीटों पर मुस्लिस समुदाय अपनी संख्या के बल पर चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं.1980 में 17 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें 12 प्रत्याशी विधानसभा में जीतकर पहुंचे थे. 1990 के चुनाव में केवल 11 मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया गया जिनमें केवल तीन ही जीतकर विधानसभा पहुंचे.
2012 के विधानसभा चुनावों में केवल 5 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें से जीतकर दो ही प्रत्याशी विधानसभा पहुंच सके.
राज्य में मुस्लिम आबादी के बराबर 80 के दशक में जहां विधानसभा में मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व 10 फीसदी था, बाद में इस आंकड़े में भारी गिरावट देखी गई. उस समय के गुजरात से तीन राज्यसभा सांसद मुस्लिम ही थे.
आज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले अहमद पटेल गुजरात से एकमात्र मुस्लिम सांसद हैं. इस साल के शुरुआत में हुए चुनाव में पटेल ने अपने विरोधी से बहुत ही कम अंतर से जीत दर्ज़ की थी.
दिलचस्प बात है कि पटेल वो चंद कांग्रेस प्रत्याशियों में से हैं जिन्होंने 1977 में आपातकाल विरोधी लहर के बावजूद दक्षिण गुजरात के भरूच से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज़ कराई थी.
मौजूदा लोकसभा में गुजरात से कोई भी मुस्लिम प्रतिनिधि नहीं है.
गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी हालांकि दावा करते हैं कि उनकी पार्टी का मानना है कि मुस्लिमों को उन इलाकों से टिकट मिलना चाहिए जहां उनके चुनाव जीतने की संभावना अधिक हो. उन्होंने साथ ही कहा, ‘पार्टी सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है.’
कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए राज्य बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख मेहबूब अली चिश्ती ने कहा कि गुजरात में मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व से ज्यादा बेहतर शिक्षा व्यवस्था, हाउसिंग और खाद्य की ज़रूरत है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore/on-this-day-october-18-former-indian-spinner-narendra-hirwani-born-1140990.html
No comments:
Post a Comment