Saturday, 28 October 2017

पाक, चीन सीमा पर निगरानी मज़बूत करने के लिए नए उपकरण खरीदे जाएंगे: जनरल रावत


READ MORE

थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को यहां कहा कि चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर निगरानी मज़बूत करने के लिए नए उपकरण खरीदे जाएंगे. उन्होंने थल सेना के ‘इंफैंट्री डे’ को मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ये कहा.रावत ने थल सेना की आधुनिकीकरण योजना को आगे बढ़ाने के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर और उत्तरी सीमा पर निगरानी मज़बूत की जाएगी.


‘इंफैंट्री डे’ 27 अक्टूबर को मनाया जाता है. इसी दिन साल 1947 में पाकिस्तानी सेना की मदद से वहां के कुछ आदिवासी जम्मू-कश्मीर में घुस गए थे जिन्हें भगाने के लिए सिख रेजिमेंट के पहले बटालियन की एक इंफैंट्री कंपनी को एयर लिफ्ट कर दिल्ली से श्रीनगर ले जाया गया था.

No comments:

Post a Comment