READ MORE
शनिवार देर रात अहमदाबाद के एक सिविल हॉस्पिटल में 9 बच्चों की मौत हो गई. मौत के कारणों की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है. सारे बच्चे आईसीयू में भर्ती थे. अस्पताल के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है.सूत्रों के अनुसार बच्चों ने अपनी आखिरी सांस आईसीयू में ली. मृत शिशुओं में पांच को यहां भर्ती कराया गया था जबकि चार बच्चों ने यहीं जन्म लिया था. अस्पताल के आसपास पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है जिससे मृत शिशुओं के परिजन हंगामा न कर सकें.
सिविल अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट एम एम प्रभाकर ने एक गुजराती टीवी चैनल से कहा कि हमारे यहां 24 घंटे डॉक्टर उपल्ब्ध रहते हैं. उनकी गैरमौजूदगी में बच्चों की मौत नहीं हुई है.
उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों ने तब भर्ती कराया जब बच्चों की तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई. जब प्राइवेट अस्पतालों को लगता है कि वे जान नहीं बचा सकते तो बच्चों को सरकारी अस्पतालों में भेज देते हैं.
No comments:
Post a Comment