READ MORE
हरियाणा में मेवात जिले के बिछोर गांव में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित पोस्ट डाल दी. इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने बिछोर थाने के सामने पुन्हाना-होडल रोड पर जाम लगा दिया.विवादित पोस्ट डालने वाला हरियाणा की सत्ताधारी पार्टी के युवा मोर्चा से जुड़ा बताया गया है. वह बिछोर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. प्रदर्शनकरियों ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है.
मामला शनिवार का बताया गया है. गांव के बुजुर्गों ने युवाओं को समझाकर जैसे तैसे शनिवार को तो मामला शांत करा दिया, लेकिन रविवार को बिछोर और आसपास के दर्जन भर गावों से हजारों की संख्या में लोग थाने में पहुंच गए. वहां पर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर बवाल काटा. भीड़ के तेवर देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए.
थाना प्रभारी समसुद्दीन और पुन्हाना के डीएसपी ओम प्रकाश ने लोगों को समझाने की कोशिश की. पुलिस ने मुन्ना दरगाह कमेटी बिछोर की शिकायत पर आरोपी रूपेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया. मुफ्ती मोहम्मद अकील ने बताया कि आरोपी से जब उन्होंने माफी मांगने के लिए कहा तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली.जुलाई में भी मेवात के कस्बा नगीना में एक युवक ने मुस्लिम धर्म के खिलाफ फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाली थी. इसके बाद कई गांवों की महापंचायत ने आरोपी को 11 जूते मारे, उस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और तीन महीने के लिए गांव निकाला का फरमान सुना दिया था.
Article source: http://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-16522426.html
No comments:
Post a Comment