Sunday, 1 October 2017

बलात्कार मामले में आरोपी पूर्व अकाली नेता फरार


READ MORE

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, बलात्कार का मामला दर्ज़ होने के बाद से फरार हैं, जबकि पुलिस टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है.अधिकारियों ने बताया कि लंगाह पर पुलिस ने 28 सितंबर की रात को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज़ किया था. महिला ने आरोप लगाए कि अकाली नेता ने 2009 से उससे कई बार बलात्कार किए.


गुरदासपुर के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने रविवार को कहा, ‘उनके संभावित ठिकाने के बारे में हमें जहां भी सूचना मिल रही है, वहां हम छापेमारी कर रहे हैं.’ पुलिस ने लंगाह पर बलात्कार, फिरौती, ठगी और आपराधिक धमकी की भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया है.


पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को पेन ड्राइव में एक वीडियो क्लीप भी मुहैया कराए थे. लंगाह ने आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया था.

No comments:

Post a Comment